कानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

किशोर का धर्मांतरण कराते मौलवी।
काकादेव में धर्मांतरण का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बच्चों की मां 30 साल की महिला ने अपने नजदीकी 17 साल के किशोर को अगवा कर लिया। उसे हिन्दू से धर्मांतरण कराकर मुस्लिम बनवाने के बाद निकाह कर लिया। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने काकादेव थाने में हंगामा किया। इसके बाद काकादेव पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

काकादेव थाने में हंगामा करते बजरंग दल के पदाधिकारी।
अपहरण, बंधक बनाने और धर्मांतरण की धारा में FIR
काकादेव नवीन नगर में रहने वाली महिला ने बताया कि उनका 16 साल का बेटा जाजमऊ निवासी एक मुस्लिम महिला के संपर्क में आ गया। महिला का पति से तलाक हो चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसके संपर्क में आने के बाद किशोर की गतिविधियां भी संदिग्ध हो गईं। नमाज पढ़ना और मुस्लिमों की तरह कपड़े पहनने लगा। इसी बीच रविवार को किशोर अचानक कुछ घंटों के लिए लापता हो गया। आरोप है कि मुस्लिम महिला ने रविवार को ही जाजमऊ ले जाकर किशोर का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मोहम्मद हनीफ की बेटी सिमरन से उसका निकाह करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार रात को काकादेव थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ धर्मांतरण, बंधक बनाने, अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महिला की तलाश में देर रात तक दबिश
मामले की जानकारी मिलने के बाद काकादेव थाने की पुलिस देर रात तक जाजमऊ और चकेरी के कई घरों में दबिश देती रही। लेकिन देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला। उधर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।