अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी, 26 लड़के/लड़कियों को पकड़ा, केस दर्ज | CM Flying raids illegal hookah bar, 26 boys/girls caught, case registered

0
42

फरीदाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का का सेवन करते पाए गए लड़के/लड़कियां, खेड़ीपुल थाना पुलिस के साथ की गई थी छापेमारी, युवकों को लिया हिरासत में। - Dainik Bhaskar

प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का का सेवन करते पाए गए लड़के/लड़कियां, खेड़ीपुल थाना पुलिस के साथ की गई थी छापेमारी, युवकों को लिया हिरासत में।

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 86 में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खेड़ीपुल थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 26 लड़के/लड़कियाें को पकड़ा। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। ये सभी किसी युवक/युवती का जन्म दिन पार्टी मनाने के लिए एकत्र हुए थे। छापेमारी के दौरान टीम को प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का का सेवन करते हुए युवक पाए गए। पुलिस ने हुक्का बार मालिक वजीरपुर निवासी हर्ष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86,अमौलिक चौक के पास फ्लेम दा कैफे नाम से अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना पर सीएम फ्लाइंग टीम और खेड़ीपुल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी में कैफे के बेसमेंट में 18 लड़के व 8 लड़कियां प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का का सेवन करते हुए पाये गए। पुलिस ने सभी को हिरासत मंे ले लिया और पूछताछ करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने वजीरपुर निवासी हर्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here